![]() |
| Image Courtesy: ibnkhabar |
उत्तर कोरिया ने अमेरिका को मैनहटन सिटी उड़ा देने की धमकी दी है। मैं दिल से उत्तर कोरिया की मदद करना चाहता हूँ। इसलिए मैं कुछ ऐसे शुद्ध देसी तरीके बताने जा रहा हूँ जिससे बिना न्यूक्स यूज किये कम से कम खर्चे में पूरा अमेरिका तबाह हो जाएगा।
1. भारतीयों से प्रेरणा लो। मैनहटन के मैप को फेसबुक पर डालो और कैप्शन लिखो कि "कॉमेंट बॉक्स में 5 लिखें और जादू देखें.." फिर ये न्यूज अमेरिका को आखिरी धमकी देते हुए अपने राष्ट्रीय चैनल पर दिखा दें। पूरा मैनहटन शहर हँसते-हँसते पागल हो जाएगा। फिर पागलों पर आप आराम से कब्जा कर लेना।
2. हे चाइना के भी चाइनीज वर्जन जैसे दिखने वाले कोरिया वालों, प्रिंटिंग प्रेस में जाएँ, एक पम्पलेट छपवायें जिसमें ये लिखा हो कि, "ऊँ साईं राम! यह मैसेज सीधे शिरडी के साईं बाबा के मंदिर से चला आ रहा है। यह सिर्फ एक कागज़ का पन्ना नहीं है बल्कि भगवान का आदेश है। जीजस चाहते हैं कि तुम लोग अपना शासन उत्तरी कोरिया के हवाले कर दो। वर्ना अमेरिका में ईश्वर का कहर टूट पड़ेगा। मैसेज पढ़ते ही इसकी एक हजार प्रतियां छपवाकर दूसरे अमेरिकियों में वितरण करो। जो नहीं करेगा उसके घर में 10 दिन के अंदर किसी की मौत हो जायेगी।" फिर इस पम्प्लेट को किसी भी अमेरिकन को थमा दें। बेचारा अंधविश्वासी अमेरिकी डरकर एक हजार लोगों तक आपका सन्देश पहुंचाएगा। जिस दिन ओबामा के हाथ लग गया समझो तुम्हारी लाटरी लग गई।
3. अमेरिकियों को ये बताइये की भारत में लौंडों को यदि किसी घर या दुकान की खुली WiFi का पता चल जाता है तो दर्जनों लड़के वहीं रोड पर घंटों खड़े रहकर व्हाट्सएप चलाते हैं और अपनी परानपियरी को "लव यू शोना, मेली कुचीकू" वाले मैसेज भेजा करते हैं। सारे अमेरिकी आश्चर्य से मर जाएंगे। फिर अमेरिका आपका।
4. उन्हें बताइये कि भारत में लौंडे लड़कियों को आकर्षित करने के लिए कान से चार अंगुली ऊपर तक बाल ट्रिम कराते हैं, कानों में गोल्डन कलर की बालियां पहनते हैं, प्लास्टिक वाला काला चश्मा पहनते हैं, शर्ट के ऊपर के तीन बटन खोलकर रखते हैं, कलाई पर डेढ़ दर्जन फ्रेंडशिप बैंड बांधे रखते हैं (खुद से खरीद कर), ये चौड़ी बकल वाली बेल्ट पहनते हैं, शर्ट आधा ही अंदर करते हैं बाकी बचा आधा बेल्ट के बकल के अंदर खोंस लेते हैं... लड़कों के बारे में कुछ भी कहें पर लड़कियों की एक ही बात सबपर भारी है। उन्हें बताइये कि भयंकर गर्मी में भी हमारे यहां लड़कियां नक्सली बनकर ही बाहर निकलती हैं और आँखों पर चेहरे से दोगुनी साइज वाला गॉगल लगा लेती हैं। आपके इतना कहते ही अमेरिकी अब तक पिछड़े होने के एहसास से ही मर जायेंगे। फिर अमेरिका आप कब्जिया लेना।
5. अगर उनपर इन सबसे कोई असर ना हो रहा हो तो अपने बुद्धिजीवियों को कहें कि असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए वो अपना नोबल पुरस्कार और अपनी फ़िल्म इंडस्ट्री को कहें कि वो अपने ऑस्कर लौटा दें। ध्यान रहे, सिर्फ मूर्ती और मैडल ही लौटाने हैं, साथ में मिले पईसे ना लौटा दीजियेगा।
6. यदि अबतक ऑस्कर या नोबल ना पाया है आपके लोगों ने तो अमेरिका का ख़्वाब देखना छोड़ो और बेहतर है पहले शर्म से आपलोग ही चल बसो।
7. हाइड्रोजन बम के बदले कोई भयंकर सा मीथेन बम बनाओ और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे मैनहटन पर दाग दो। दो दिन में अमेरिका पर आपका कब्जा पक्का! यदि मीथेन बम बनाने की टेक्नोलॉजी नहीं है आपके पास तो हमारे यहां से नितिन गडकरी का एक कंसाइनमेंट ले जाओ।
8. हमारे यहां से एकता कपूर को ले जाओ और अमेरिका में पटक दो। ये बन्दी वहां रोमियो- और जूलियट पर जोधा-अकबर टाइप कुछ चू**पा करेगी जिसे देखकर वहां की आधी आबादी फ्री फंड में सुसाइड कर लेगी। यानि 50% का काम तमाम।
9. उनको एहसास कराइये कि जिस टैलेंट को आपने भोग-विलास की चीज समझा, उस सनी लियोन को भारत ने हीरोइन बनाया। सारे अमेरिकन शर्म से डूब ना जाएँ तो कहना। फिर अमेरका की माईबाप सिर्फ आप।
10. इतने पर भी बात ना बने तो फिर ज्यादा लल्लो चप्पो करने की जरूरत नहीं है। अब नरमी दिखाने का समय नहीं रहा। कड़ाई से पेश आइये अमेरिका के साथ। साफ़ तौर पर कह दीजिये कि या तो मैनहटन हमें सौंप दो वरना हमलोग केजरीवाल, आडवाणी और राहुल गांधी को भेज रहे हैं वहाँ राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। कोई अन्य उपाय काम करे या करे, पर ये वाला ब्रह्मास्त्र जरूर काम करेगा।
इस पोस्ट को इतना शेयर करो कि ये उत्तरी कोरिया वाले श्री किम जोंग जी तक पहुँच जाए। जब बात शान्ति से बन सकती है तो बेवजह युद्ध क्यों की जाए!
Writer of this post: सुमित सुमन

0 Comments