गर्मियां आ गयी है तो गर्मियों से बचने के उपाय भी ढूंढने पड़ेंगे जो गर्मी में राहत दे सके ! तो आइये जाने कुछ आसान घरेलु उपाय :
![]() |
| गर्मियों से बचने के उपाय |
Tips to reduce the Body heats in Hindi
गर्मियों के मौसम में दिनचर्या कैसी रखे ?
■ प्रातः उगते हुए सूर्य की किरणों में 15 मिनट नंगे बदन नित्य रहे ! इसके बाद ठन्डे पानी से मल-मल कर घर्षण स्नान करें ।
■ आँखे - गर्मी में बार- बार आँखों पर ठन्डे पानी से छींटे मारने से आँखे तरोताज़ा एवं स्वस्थ रहती है ।
■ गर्मी में भूखे पेट बाहर नही जायें । धुप में सर ढका हुआ रखे ।
■ गर्मी में खाने के बाद कुछ देर लेट जाये ।
गर्मी से बचने के उपाय :
शहतूत - गर्मी से बचने के लिए रोजाना शहतूत के पते जरूर खाये ।
जौ - जौ का सत्तू शरीर में ठंडक देता है तथा शरीर में गर्मी सहन करने की क्षमता पैदा करता है ।
हरड़ - हरड़ पीसकर समान मात्रा में गुड़ मिलाकर मटर के दाने के बराबर गोलिया बना ले । नित्य प्रातः गर्मी के मौसम में नाश्ते के बाद दो गोली खाकर पानी पिए । इससे गर्मी के मौसम में होने वाले विकार नही होंगे ।
आंवला - गर्मी के मौसम में आंवले का शर्बत पीने से बार-बार प्यास नही लगती तथा गर्मी के रोगों से बचाव होता है ।
अनार - अनार गर्मी को दूर करता है । गर्मी ले मौसम में अनार का शर्बत पीना चाहिए ।
चावल - चावल की प्रकृति शीतल है । पेट में गर्मी भरी होने पर एवं गर्मी के मौसम में नित्य चावल खाने से ठंडक मिलती है ।
धनिया - गर्मी से चक्कर, उल्टी, दिल धड़कने लगता हो तो कोरी हांडी में सौ ग्राम पिसा हुआ धनिया और आधा किलो पानी डाल दे । एक घंटे तक पड़ा रहने दे । फिर इसमें से आधा कप पानी छानकर पांच बतासे डालकर हर तीन घंटे से पिलाये । तेज गर्मी के प्रभाव से उत्पन्न सभी रोगों में लाभ होगा ।
पानी - गर्मी के कारण हाथ-पैरो में दर्द और जी घबराने में शीतल जल की पट्टी बड़ी लाभदायक होती है । चेहरा, पेट पर ठन्डे पानी में कपड़ा भिगो कर रखे ।
गर्मी में घुटन होने पर ये उपाय अपनाये -
निम्बू - गर्मी की तपन से घुटन प्रतीत होने पर निम्बू की शिकंजी पीने से मस्तिष्क तरोताजा होता है ।
खीरा - खीरा खाने से भी गर्मी में लाभ होता है ।
निवेदन: आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बता सकते है तथा आपके पास भी कोई अच्छा उपाय हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करे । पोस्ट अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे शायद किसी को इस पोस्ट से सहायता मिले । :-)

0 Comments