![]() |
| Image Source : personalitytutor |
लक्ष्य निर्धारण और उसके मुताबिक कार्य करने की शुरुआत होती है भीतर की उस बेकरारी से जो आप को न चैन से सोने देती है न खाने देती है और सोचने देती है यह बेकरारी होती है कुछ करने की कुछ बनने की.... कुछ पाने की...... कुछ ऐसा जो महत्वपूर्ण हो.... जो दुर्लभ हो.... जो असंभव जान पड़ता हो....!
goal setting quotes in Hindi
how to do goal setting in Hindi
सैकड़ों हजारों लोगों को मैंने अपनी असफलता से सफलता की राह में आने वाली बाधाओं के लिए दुर्भाग्य या देवी इच्छा के नाम रोते देखा है ! ऐसे लोगों का मानना होता है की सफलता या तो देवी कृपा से हासिल होती है या पिछले जन्म के पुण्य से, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हर मनुष्य में अपनी नियति को बदलने की शक्ति मौजूद है !
आज भी हम में से अनेक लोग आसमान में उड़ती हवाई जहाज को कोतूहल की नजरों से देखते हैं, भले ही हम इसके पीछे कार्य कर रहे वैज्ञानिक सिद्धांतों को जान गए हो ! किंतु तब भी इतनी भारी मशीन को आसमान में उड़ते देखकर आश्चर्य का भाव तो पैदा होता ही है,
how to do goal setting in Hindi
how does goal setting help achieve success in Hindi
लेकिन आपको क्या लगता है कि यह आविष्कार यूं ही हो गया था ? भाग्य के भरोसे या आप सोचते हैं कि यह राइट बंधुओं की पिछले जन्म के पुण्य का प्रताप था ? जी नहीं हम सब जानते हैं कि उड़ने वाली मशीन का आविष्कार करने के लिए उन्हें कितनी असफलताओं से गुजरना पड़ा था कितनी हंसी उड़ाई गई थी उनकी, कितना हतोत्साहित किया गया था उनको !
लेकिन यह पक्षियों को देखकर खुद भी आसमान में उड़ सकने की उनकी महत्वकांक्षा थी जिसने हवाई जहाज के अविष्कार को संभव बनाया ! यह उनके भीतर की बेकरारी थी, जिसने तमाम आलोचनाओं और असफलताओं के बावजूद उन्हें सालों साल रात दिन इस विचार पर कार्य करते रहने को मजबूर कर दिया !
आप उनकी अदम्य बेकरारी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अपने काम के विषय में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी से भी हतोत्साहित नहीं हुए की इंसान उड़ने के लिए नहीं बना । अगर ऐसा होता तो वह भी अपने शरीर पर पंख लगवाकर पैदा हुआ होता ! इसी बेकरारी ने अन्ततः उनके स्वपन को हकीकत में तब्दील कर दिया ! तमाम असफलताओं तथा प्रतिकूलताओं के बावजूद ।
उड़ने की उनकी अदम्य लालसा के आगे तमाम नाकामियां, फब्तियां, शर्मिंदगी या हताशा बोनी पड़ गई इसलिए कहता हूं दोस्तों कि अपने भीतर बेकरारी पैदा करो ! अदम्य लालसाएँ पैदा करो ! क्योंकि वह असंभव को संभव करने की शक्ति रखती है !
how does goal setting help achieve success in Hindi
importance of goal setting in Hindi
चुनौतियों और दुश्वारियां तो जीवन की अनिवार्य शर्ते है ये तो सभी के जीवन में सामान रूप से मौजूद होती है ! हाँ, इनको देखने और इनका सामना करने के तरीके सबकी अलग-अलग होते हैं | एक दिलचस्प बात की ओर शायद कभी आपका ध्यान नहीं गया हो की सफल होने की राह पर सफलता तो केवल एक बार आती है आखिर में लेकिन असफलता बहुत मिलती है ! सफलता मंजिल है जिसका रास्ता असफलताओं से होकर गुजरता है ! यही सृष्टि का नियम है ! अतः हमारा सफल होना इस बात पर निर्भर करता है कि हम असफलताओं और दुश्वारियों को झेलने की कितनी क्षमता रखते हैं ! अगर फल खाना है तो पेड़ लगाने, उसे पालने और उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी मशक्कत तो करना ही पड़ेगी !
जब तक आपके भीतर बेकरारी है तब तक आप के जीवन में उपलब्धिया है जब तक आपके भीतर तीव्र लालसाएँ है, मसलन एक नई वैज्ञानिक खोज की लालसा, परीक्षा में प्रथम आने की लालसा, अगला प्रमोशन पाने की लालसा, तब तक कामयाब या आपके जीवन का अविभाज्य अंग बनी रहेगी Sports Company Adidas का स्लोगन भी यही कहता है "Impossible Is Nothing" अर्थात नामुमकिन कुछ भी नही ।
आकर्षण का सिद्धांत कहता है अगर आपके भीतर किसी चीज को वह पानी की अदम्य लालसा हो और आप पूरे मन से उसे पाने की कामना करें तो पूरा ब्रह्मांड उस चाहत को वह पूरा करने में मदद करने लगता है लेकिन ऐसा तभी होगा अगर आपके इरादे नेक हो और उनसे किसी का नुकसान नहीं होता हो
किसी चीज को पाने की कामना करने का अर्थ है अपनी इच्छा या स्वपन के बारे में बार बार लगातार सोचते रहना और सोचने का अर्थ यह नहीं है कि काश ऐसा होता ! आप जो चाहते हैं यह मानकर चलिए कि वह आपको मिल गया है उसको महसूस करने की कोशिश कीजिए ! जो उस चीज को सचमुच पाने के बाद आपको मिलता !
मन की आंखों से देखिए कि आपकी चाहत पूरी हो चुकी है और तभी ब्रह्मांड आपकी मदद कर पाएगा !
importance of goal setting in Hindi
goal setting quotes in Hindi
उदाहरण के लिए यदि आपका सपना Mumbai शहर में रहने और काम करने का है तो यह मत सोचिए की यह कैसे होगा यह सोचिए की Mumbai में रहते हुए आप क्या - क्या मजे कर रहे हैं किस तरह का जीवन जी रहे हैं ! किस तरह के लोगों से मिल रहे हैं और आप पाएंगे की अचानक कोई ऐसा व्यक्ति आपसे टकरा जाता है जिसके जरिए आप Mumbai में एक बढ़िया सा Job Offer पा जाते है !
![]() |
| Image Source : quotesforbros |
"सपने देखना जारी रखिए सफलता पाने की बेकरारी पालिए ।"
दोस्तों आगे की पोस्ट में मैं आपको यह बताऊंगा कि हम अपने target कैसे set करें और और इनके क्या Rule होते हैं ! लेकिन याद रहे ऐसा करते हुए आपको भरपूर अनुशासन और समर्पण भाव दिखलाना होगा ।


0 Comments