 |
| motivational-stories-hindi |
दो भाई थे उनमे से आशावादी था जबकि दूसरा निराशावादी ! आशावादी लड़के को हतोत्साहित कर पाना बहुत मुस्किल काम था वह हर हाल में हंसने-मुस्कुराने की वजह खोज ही लेता था जब सब नाउम्मीद हो जाते तब भी आशस्वत ही रहता ! उसका मानना था की हर चीज में कुछ न कुछ अच्छाई होती है लेकिन उसका भाई उससे बिलकुल उल्टा था उसे खुश कर पाना नामुमकिन था वह हर हाल में दुखी होने की कोई न कोई वजह खोज निकालता था !
एक दिन उनके पिता ने अपने इन दोनों पुत्रो के साथ एक तजुर्बा करने की सोची ! वे अपने निराशावादी बेटे को एक ऐसे कमरे में ले गये जो की तरह - तरह के खिलौनों, Video Games, cycle, chocolate, इत्यादि से भरा हुआ था और जिसमे एक बड़ी-सी टीवी स्क्रीन भी लगा हुआ था यह सब दिखाकर उन्होंने उससे कहा की वह इस कमरे में रहे और जो चाहे करे ! इसके बाद वे अपने आशावादी बेटे को लेकर एक दुसरे कमरे में गये ! वह कमरा घोड़े की लीद से भारा हुआ हुआ था उन्होंने उस बेटे को भी कमरे में रहने और जो चाहे की बात कही !
कुछ समय बाद उन्होंने सोचा की की अब चलकर देखा जाये की कौन क्या कर रहा है सबसे पहले निराशावादी लड़के के कमरे में गये
! उन्हें देखते है लड़का उखड गया और शिकायतों का अम्बार खड़ा कर दिया ! उसने कहा की वहां रखे खिलोनो में से कोई भी उसकी पसंद से मेल नही खाता था, video games में से कोई भी इतना दिलचस्प नही था की उसका मन लगाये रख पाता, उसके दोस्तों के घर जो टीवी स्क्रीन थी वह कमरे में लगी स्क्रीन से कई गुना बड़ी थी तथा आइसक्रीम इतनी बेकार थी की मुंह में डालने से पहले ही पिघल रही थी, वगेरह वगेरह !
इसके बाद पिता दुसरे कमरे में पहुंचे ! देखा तो लड़का मजे से गाते - गुनगुनाते और बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ लीद के उस बड़े से ढेर को हटाकर कुछ खोजने की कोशिशो में लगा था पिता को बड़ी हैरानी हुई ! उन्होंने पूछा यह क्या कर रहे हो, तो लड़के ने चौंककर देखा और फिर उत्साह से बोला- 'इतनी सारी लीद देखकर लगता है की यहाँ जरुर कोई पोनी (छोटा-सा घोडा) मौजूद होना चाहिए, उसी को खोज रहा हूँ !'
तो देखा आपने ? खुश रहने के लिए हमेशा अनुकूल परिस्तिथियों की आवश्यकता नही होती ! आवश्यकता होती है परिस्तिथियों के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखने और सकारात्मक प्रतिक्रियाओ की ! अगर आपका Attitude सही है तो आप हर हाल में खुश रह सकते है और ख़राब Attitude आपको किसी भी हाल में खुश नही होने देता !
Note : ये पोस्ट "Motivational Stories Hindi: खुशहाल जीवन की गारंटी" विशाल गौतम ने भेजी है विशाल Delhi में रहते है और ये पेशे से इंजिनियर है और कहानियां लिखना, पढना और जगजीत सिंह के गाने सुनना इनकी हॉबी है !
अगर आपके पास भी है कोई कहानी या लेख तो हमे भेज सकते है इस ईमेल पे > ignoredpost@gmail.com.
4 Comments
बहुत प्रभावशाली कहानी है।
ReplyDeleteThink big make big
ReplyDeleteVery Good And Best Motivational Qhotes In Hindi Thank You For Post
ReplyDeleteSir plz bataiye ki aapne aapke blog pe sidebar me adsense ki ad kaisi lagayi usme aapke post bhi hai to ad bhi hai plz batayiye sir???
ReplyDelete